सोमवार, 19 अक्टूबर 2020

प्रगतिशील शिक्षा - अर्थ, संप्रत्यय (Progressive Education – Meaning and Concept)

 

                                  प्रगतिशील शिक्षा - अर्थ, संप्रत्यय                                             (Progressive Education – Meaning and Concept)

प्रगतिशील शिक्षा (Progressive Education) एक शैक्षणिक आन्दोलन है जो उन्नीसवीं सदी के अन्त में शुरू हुआ था । वर्तमान समय में यह विभिन्न रूपों में बनी हुई है । 'प्रगतिशील' शब्द इस शिक्षा को 19वीं शताब्दी के पारम्परिक यूरोपीय-अमेरिकी पाठ्यक्रम से अलग करने के लिए प्रयुक्त हुआ है। प्रगतिशील शिक्षा की जड़ें वर्तमान अनुभव में निहित हैं। अधिकांश प्रगतिशील शिक्षा कार्यक्रमों में निम्नलिखित गुण पाए जाते हैं-

ü करके सीखने पर बल - हाथ से करके पूरा किए जाने वाले परियोजनाएँ, अनुभवात्मक सीख आदि |

ü विषयगत इकाइयों पर केन्द्रित एकीकृत पाठ्यक्रम |

ü शिक्षा में उद्यमिता का एकीकरण |

ü समस्या समाधान तथा आलोचनात्मक सोच पर बल |

ü समूह कार्य तथा सामाजिक कौशलों का विकास |

ü रटे-रटाए ज्ञान के बजाय समझदारी एवं क्रिया (ऐक्शन) को शिक्षा का लक्ष्य मानना |

ü सहयोगात्मक (Collaborative) और सहकारी शिक्षण (cooperative learning) परियोजनाएं |

ü सामाजिक जिम्मेदारी और लोकतंत्र के लिए शिक्षा |

ü अत्यन्त व्यक्तिगत शिक्षा जो प्रत्येक व्यक्ति के निजी लक्ष्यों के अनुरूप हो |

ü दैनिक पाठ्यक्रम में सामुदायिक सेवा और सेवा की शिक्षा देने वाली परियोजनाओं को सम्मिलित करना |

ü विषय सामग्री का चयन करने के लिए इस बात पर विचार करना कि भविष्य की समाज में किन कौशलों की आवश्यकता होगी |

ü पाठ्यपुस्तकों में बंधी-बंधायी सामग्री पढ़ने पर जोर देना बल्कि विविध प्रकार की शिक्षण सामग्री पढ़ने पर बल |

ü जीवनपर्यन्त शिक्षा तथा सामाजिक कौशलों पर बल |

ü बच्चे के शैक्षणिक विकास के मूल्यांकन के लिए उसके प्रोजेक्ट एवं प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करना |

ü प्रगतिशील शिक्षा पारम्परिक शिक्षा की प्रतिक्रिया का परिणाम है।

ü

  

प्रगतिशील शिक्षा की अवधारणा के विकास में संयुक्त राज्य अमेरिका के एक मनोवैज्ञानिक जॉन डीवी का विशेष योगदान है।

ü प्रगतिशील शिक्षा की अवधारणा इस प्रकार है - शिक्षा का एकमात्र उद्देश्य बालक की शक्तियों का विकास है। वैयक्तिक विभिन्नता के अनुरूप शिक्षण प्रक्रिया में भी अन्तर रखकर इस उद्देश्य को पूरा किया जा सकता है।

ü प्रगतिशील शिक्षा के अन्तर्गत प्रोजेक्ट विधिसमस्या विधि एवं क्रिया-कार्यक्रम जैसी शिक्षण-पद्धतियों को अपनाया जाता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें