किशोरावस्था – अर्थ, परिभाषा (Adolescent- meaning
and definitions)
किशोरावस्था शब्द अंग्रेजी में Adolescence कहते है जिसकी उत्पत्ति लैटिन भाषा के Adolescere शब्द से हुई है, जिसका अर्थ है – परिपक्वता की ओर बढ़ना (To grow to
maturity) |
परिभाषायें (Definitions)–
करमाईकल (Carmichael) के अनुसार, “किशोरावस्था जीवन का वह काल है जहाँ से किसी अपरिपक्व व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक विकास चरम सीमा की ओर बढ़ता है |”
“Adolescence has been defined as that
time of life when an immature individual in his approaches the culmination of
his physical and mental growth.” – Carmichael
स्टेनले हॉल के अनुसार, “किशोरावस्था बड़े संघर्ष, तूफान व विरोध की अवस्था है |”
“Adolescence is a
period of great stress and strain, strom and strike.” – Stanley Hall
बिग व हंट के अनुसार, “किशोरावस्था के समुचित अर्थ को प्रकट करने वाला एक शब्द है – ‘परिवर्तन’ | यह परिवर्तन शारीरिक, सामाजिक व मनोवैज्ञानिक होता है |”
“The
one word which best characterizes adolescence once is ‘change’. The change is
physiological, sociological and psychological.” – Bigge and Hunt
आइजनेक और उनके साथियों के अनुसार, “किशोरावस्था वयः संधि के बाद की वह अवस्था है जिसमें व्यक्ति के अन्दर उत्तरदायित्व की भावना स्थापित होती है |”
“The post pubertal period in which
individual self responsibility is established.” – Eysenck and other
इस प्रकार उपर्युक्त परिभाषाओं से स्पष्ट होता है कि किशोरावस्था तीव्र परिवर्तनों की अवस्था है जो व्यः संधि अवस्था से प्रारम्भ होकर व्यस्कावस्था की प्रारंभिक अवस्था तक रहती है |
किशोरावस्था का विभाजन –
विद्वानों ने किशोरावस्था को 2 वर्गों में बाटा है –
(i). पूर्व किशोरावस्था (Early Adolescence) 13-16 वर्ष
(ii). उत्तर किशोरावस्था (Late Adolescence) 17-21 वर्ष
(ii). उत्तर किशोरावस्था (Late Adolescence) – यह अवस्था 16 या 17 वर्ष से 21 वर्ष तक चलती है |17 वर्ष की आयु को हरलॉक ने पूर्व किशोरावस्था और उत्तर किशोरावस्था के मध्य की विभाजन रेखा कहा है | विकास की दृष्टि से यह अवस्था अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह काल प्रौढ़ जीवन की तैयारी का समय भी होता है |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें